एर्टिगा कार व पिकअप की टक्कर में पंचमुखी हनुमान मन्दिर की रेलिंग टूटी

 

चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागर चौराहे पर एक अर्टिगा कार व पिकअप की तेज टक्कर हो गयी। टक्कर के दौरान पिकअप चौराहे के पंचमुखी हुनमान मंदिर के रेलिंग में जा टकरायी जिससे मंदिर की रेलिंग टूट गई।

जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकियां धाम के पास बड़ागर चौराहे पर मंगलवार को सुबह 6 बजे एर्टिगा कार व पिकअप की टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद पिकअप बड़ागर चौराहे पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के रेलिंग में जा टकराया जिससे मंदिर के किनारे लगी रेलिंग टूट गयी। हालांकि मंदिर और किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई। हादसे के बाद चौकियां पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंच गये। दोनों वाहनों में सवार किसी को कोई चोट नहीं आयी।
बताया गया कि एर्टिगा कार चालक आजमगढ़ जनपद के निवासी थे। वहीं पिकअप चालक सब्जी मंडी के तरफ आया हुआ था। दोनों वाहन चालकों को पुलिसकर्मी चौकी पर ले गये। चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों वाहन चालक बिना कोई प्रार्थना पत्र दिये आपस में सुलह समझौता करके चले गये। किसी प्रकार का कोई तहरीर चौकी या थाने पर नहीं दिये हैं।

Related

JAUNPUR 5051570182183862456

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item