टीजीटी परीक्षा का डीएम ने लिया जायजा
https://www.shirazehind.com/2026/06/blog-post_941.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीडी कॉलेज आर्ट फैकल्टी, टीडी लॉ कॉलेज, टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों से परीक्षा संचालन सम्बन्धित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुये परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं एवं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के संबंध में जानकारी लिया। उन्होंने परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, प्रधानाचार्य, सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

