भक्ति और उल्लास के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा जौनपुर शहर

 

जौनपुर। टैगोर नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से आयोजित पावन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। पूरे मार्ग में "जय श्री जगन्नाथ" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रथ यात्रा के शुभारंभ से पूर्व पूजन-आरती वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन पुरोहित पंडित धीरेंद्र चतुर्वेदी ने संपन्न कराई। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक संरक्षक अश्वनी सहगल, विमल सेठ एवं बिट्टू किन्नर ने अतिथि के रूप में भगवान की महाआरती कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

रथ यात्रा टैगोर नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर उर्दू बाजार, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, सद्भावना पुल, अल्फस्टीनगंज, अटाला, सुतहटी चौराहा और सब्जी मंडी होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया तथा जलपान, शीतल पेय और पेयजल की व्यवस्था की गई।

रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य महोत्सव को सफल बनाने में अमन सहगल, पवन सोनी, चंद्र प्रताप सोनी, नीरज शाह, दिनेश सेठ, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला, मनीष चौरसिया, विमल सिंह, रूपनारायण माली, गौरव भगत सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

आयोजकों ने रथ यात्रा की सफलता पर सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Related

JAUNPUR 2174077976045961322

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item