जौनपुर सिटी स्टेशन पर संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन

संत रविदास पंथियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में श्रद्धा व उत्साह का दिखा अनूठा संगम

जौनपुर। संत रविदास की तपोस्थली छेराहटा (अमृतसर) से उनकी जन्मस्थली वाराणसी के बीच शुरू की गई संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस (14623/14624) का शनिवार को जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। ट्रेन के आगमन पर स्टेशन परिसर में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट पहले जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंची। इस अवसर पर रमेश बौद्ध एवं रमेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संत रविदास पंथियों ने ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड का माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति तथा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन में सवार संत रविदास पंथियों एवं संतजनों पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्टेशन परिसर में "जय गुरु रविदास" के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक अनुराग तिवारी ने सभी आगंतुकों और संत रविदास पंथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का समन्वय किया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ चौकी प्रभारी विजय शंकर पांडे तथा जीआरपी जौनपुर प्रभारी रविंद्र पटेल अपनी-अपनी टीमों के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। रेलवे प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के बेहतर समन्वय से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इसके बाद संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 11:03 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो गई। ट्रेन के प्रस्थान के दौरान उपस्थित लोगों ने हाथ हिलाकर यात्रियों का अभिवादन किया और इस ऐतिहासिक रेल सेवा के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related

डाक्टर 809627822376381945

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item