अज़्कह इकबाल खान ने NEET UG 2026 में 617 अंक और AIR 5582 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

99.71 पर्सेंटाइल के साथ प्रथम प्रयास में मिली सफलता, डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करने का संकल्प


जौनपुर। शहर के बलुवाघाट तथा मूल निवास मानी कलां गांव की रहने वाली अज़्कह इकबाल खान ने NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जौनपुर का गौरव बढ़ाया है। अज़्कह ने 720 में से 617 अंक प्राप्त करते हुए 99.71 पर्सेंटाइल हासिल की है। साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5582 प्राप्त कर जिले के मेधावी छात्रों में अपनी पहचान बनाई है।

अज़्कह, मोहम्मद इक़बाल खान एवं शबनम खातून की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पूरी की। कड़ी मेहनत, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षकों व परिजनों के मार्गदर्शन के बल पर उन्होंने प्रथम प्रयास में ही यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

अपनी सफलता पर अज़्कह ने कहा कि उनका सपना एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज एवं देश की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया।

अज़्कह की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि अज़्कह की बड़ी बहन डॉ. उम्में सुमैय्या भी चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं। ऐसे में यह सफलता परिवार की शिक्षा, परिश्रम और समाजसेवा के प्रति समर्पण की एक और मिसाल बन गई है।

शहर एवं क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अज़्कह की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

Related

डाक्टर 6778976773561484242

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item