'लकी' यादव ने प्रथम प्रयास में पाई सफलता

डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा का लिया संकल्प

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव निवासी आलोक यादव उर्फ 'लकी' ने NEET UG 2026 में प्रथम प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर परिवार, गांव और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1865 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आलोक यादव, विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त एसएसओ श्री जोखू राम यादव के पौत्र तथा संतोष कुमार यादव एवं प्रमिला यादव के पुत्र हैं। अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

अपनी सफलता पर आलोक यादव ने इसका श्रेय अपने दादा श्री जोखू राम यादव, बड़े पिता अशोक कुमार यादव, बड़ी माता रेनू यादव, माता-पिता तथा बड़े भाई शुभम यादव, कुशल यादव, अमन यादव और बहनों सुमन, पूजा, प्रीति, प्रिया एवं आकांक्षा के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन को दिया।

आलोक ने कहा कि उनका लक्ष्य एक योग्य चिकित्सक बनकर गरीब, बेबस और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम है।

आलोक यादव की इस सफलता से नाथूपुर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों का उन्हें बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related

JAUNPUR 1340093021414020675

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item