स्वास्थ्य विभाग की टीम बनकर वसूली करने वाला गिरफ्तार

 

शाहगंज, जौनपुर। मेडिकल स्टोर और डिस्पेंसरी संचालकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम बताकर सील करने की धमकी देकर जबरन वसूली करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के नटौली गांव से आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी रामनिवास गौतम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को नटौली निवासी मेडिकल स्टोर एवं डिस्पेंसरी संचालक लक्ष्मीशंकर यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन लोग स्वयं को सीएमओ जौनपुर की टीम बताकर उनकी डिस्पेंसरी को फर्जी बताते हुये सील करने की धमकी देने लगे। आरोप है कि पहले 20 हजार रुपये की मांग की गई और बाद में डराकर 3 हजार रुपये वसूल लिये गये। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अन्य क्लीनिक संचालकों से भी इसी तरह वसूली की थी।
इस मामले में थाना शाहगंज पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 का एक अन्य आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय, आरक्षी धीरज आदि पांडेय शामिल रहे।

Related

JAUNPUR 2247181047929354045

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item