इमाम हुसैन की शहादत ने इंसानियत व इस्लाम को जिंदा रखा है: मौलाना बाबर

 आल इण्डिया शब्बेदारी में 24 घण्टों तक अंजुमनों ने पढ़ा नौहा एवं किया मातम

जौनपुर। नगर के इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में अंजुमन तंजीमे अज़ाये हुसैन की ऑल इंडिया तरही शब्बेदारी का 28वां दौर शुरू हुआ जो रविवार की रात्रि में समाप्त हुई। शब्बेदारी में हिंदुस्तान की 20 मातमी अंजुमनों ने नौहा मातम करके कर्बला के शहीदों को अपना नजरानए अकीदत पेश किया। रविवार को अलविदाई मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम व जुल्जनाह निकाला गया। शनिवार की रात्रि शब्बेदारी का आगाज तिलावते कलाम पाक से नवाब ज़ैदी ने किया। सोजखानी गौहर अली जैदी व उनके हमनवा ने पढ़ी। पेशखानी एहतेशाम जौनपुरी, तल्ख जौनपुरी शाहिद हुसैन, हसरत जौनपुरी, अकरम, राहिब व मुंतज़िर जौनपुरी ने पेश किया।
प्रयागराज से आये मौलाना बाबर नदीम ने मजलिस को खेताब करते हुये कहा कि आज पूरी दुनिया में हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) व उनके 71 साथियों की शहादत पर लोग नजरानए अकीदत पेश करते हैं। 14 सौ साल से ज्यादा कर्बला में इमाम की शहादत हुए बीत गया है लेकिन जब मोहर्रम आता है तो सभी मजहब के लोगों के दिलों में इमाम की कुर्बानी की याद ताजा हो जाती है। आज जो इंसानियत व इस्लाम जिंदा है, वह हजरत इमाम हुसैन व अहलेबैत की कुर्बानियों की देन है। मजलिस के बाद अंजुमनों ने मिसरे तरह पर तरही नौहे पढ़ना शुरू हुआ जो लगातार जारी रहा।
तंज़ीम के पदाधिकारी तहसीन शाहीद सभासद ने बताया कि अंजुमन मासूमिया फैजा़बाद, अंजुमन ज़ैनुल एबा रायबरेली अंजुमन रिजविया हसनपुर सुल्तानपुर, गुनचे नासिरुल अज़ा बड़ागांव, अंजुमन आबिदिया बनारस, अंजुमन ज़ीनत ए इस्लाम मुस्तफ़ाबाद जलालपुर  मज़लूमिया प्रयागराज सहित शहर की सभी अंजुमने नौहा मातम करेंगी। रविवार की शाम अलविदाई मजलिस मौलाना महफुजुल हसन खान पेश इमाम जामा मस्जिद ने पढ़ा जिसके बाद शबीहे अलम ताबूत व दुलदुल बरामद हुआ। अंजुमन जाफरी ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़कर माहौल ग़मगीन कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अनीस जायसी व शोएब ज़ैदी ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में अध्यक्ष शौकत अली, कंवीनर सकलैन अहमद खां, तहसीन शाहिद सभासद ने आभार जताया।
इस अवसर पर हसीन अहमद खां, सैय्यद अहसन अब्बास नक़वी, मास्टर वसीम हैदर कर्बलाई, वसीम हैदर खां, आमिर शारिक, रेयाज़ हैदर बालम, बशीर खॉ, अन्जुम सईद, मिर्जा अहमद मेंहदी, वजीरूल हसन खां, मिर्जा हसीन मेंहदी, तहजीबुल हसन खां, मीडिया प्रभारी अजादार हुसैन, सै. मोहम्मद हसन तनवीर, अमन पठान, नजफी, सभासद शबीब हैदर, सदफ पूर्व सभासद, सै. शोएब जैदी, डॉ एमएम खान, कैश खां, अहमर शहाब सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Related

JAUNPUR 7077607779051744177

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item