लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' की निदेशक मंडल की प्रथम बैठक सम्पन्न, आगामी सेवा कार्यों की बनी रूपरेखा
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_780.html
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' की निदेशक मंडल की प्रथम बैठक क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर 'दीपू' की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी सेवा, सामाजिक एवं क्लब के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। परिवारिक पिकनिक, अधिष्ठापन समारोह, स्वतंत्रता दिवस के सेवा कार्यक्रम, साधारण सभा की बैठक सहित विभिन्न प्रस्तावित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। निदेशक मंडल के सभी सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए तथा प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की।
बैठक का प्रमुख विषय क्लब के सुचारु, प्रभावी एवं पारदर्शी संचालन के लिए कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा रहा। इस संबंध में निदेशक मंडल के सभी सदस्यों ने एकमत होकर अपनी स्वीकृति प्रदान की तथा विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी क्लब की सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं गति प्रदान करेगी।
अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर 'दीपू' ने कहा कि लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी निदेशक मंडल के सदस्यों का सहयोग एवं सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक का संचालन क्लब के सचिव लायन नवीन मिश्रा ने किया तथा सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।बैठक में डॉ जीसी सिंह,डॉ सुलोचना सिंह, मनीष गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, सुधा मौर्या, अशोक गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह,,देवेश गुप्ता, धनंजय पाठक,धर्मेंद्र गुप्ता,डॉ राजेश मौर्य डॉ रश्मी मौर्य,अनिल पांडेय,नुपुर सिंह,तौफीक अहमद मौजूद थे।

