टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने पर जोर, 90 मरीजों को वितरित किया पोषाहार

 

जौनपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से शनिवार को गौरीशंकर मंदिर परिसर, सिंगरामऊ स्थित संस्था मुख्यालय में पोषाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह और सहयोगियों ने 90 टीबी मरीजों को पोषाहार वितरित किया।


कार्यक्रम में एसटीएस तरुण कुमार ने मरीजों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। साथ ही सरकार की ओर से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उपस्थित मरीजों को टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड कराया गया तथा इच्छुक लोगों को अभियान से जोड़ते हुए वालंटियर के रूप में पंजीकृत किया गया।


कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुज सिंह ने किया। इस अवसर पर लालमणि मिश्रा, तौकीर अहमद, उषा यादव, किरण यादव, किरण सरोज, सद्दाम हुसैन, सूरज गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 5880225036461742939

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item