धर्मेंद्र यादव ने दाखिल किया एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन
कहा-‘न पार्टी, न सेवानिवृत्त, आपका शिक्षक विधायक सेवारत’ के संकल्प के साथ शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ूंगा
वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद पद के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के अधिकृत प्रत्याशी एवं बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर के प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार यादव ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। जेपी मेहता इंटर कॉलेज वाराणसी में बड़ी संख्या में समर्थक शिक्षकों की सभा को संबोधित करने के बाद वह जुलूस के रूप में शिक्षकों के साथ चुनाव आयुक्त कार्यालय पहुंचे और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि दूसरा सेट सोमवार को दाखिल किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र कुमार यादव ने शिक्षकों से अपने प्रतिनिधि का चयन सोच-समझकर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को यह परखना होगा कि वास्तव में उनके हितों की लड़ाई कौन लड़ रहा है। यदि मतदान से पहले शिक्षक इस बात की पहचान नहीं कर पाए तो आने वाले समय में शिक्षक और शिक्षक संगठनों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिनिधि का शिक्षकों के बीच से और सेवारत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि “न पार्टी, न सेवानिवृत्त, आपका शिक्षक विधायक सेवारत” के संकल्प के साथ वह शिक्षकों के हक, अधिकार, मान-सम्मान और सेवा सुरक्षा की लड़ाई लड़ेंगे।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वह शिक्षकों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी शिक्षक समुदाय के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने बुद्धिजीवी शिक्षकों से अपील की कि वे अपने बीच के संघर्षरत एवं सेवारत शिक्षक प्रतिनिधि पर विश्वास कर शिक्षक संघ और अपने अधिकारों को मजबूत करें।
एक सेट के नामांकन में ये रहे प्रस्तावक
नामांकन के एक सेट में 10 प्रस्तावकों की आवश्यकता के तहत राजकेशर यादव, डॉ. चंद्रसेन, कमलनयन, हौशिला प्रसाद पाल, रामनारायण बिंद, रामपाल, इंद्रेश कुमार, अजीत चौरसिया, डॉ. छोटे लाल यादव और विजय प्रकाश गौतम प्रस्तावक रहे।
आठों जिलों से पहुंचे शिक्षक
नामांकन जुलूस में वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आठों जिलों—जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही—से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। इनमें डॉ. सुनील कांत तिवारी, मौलाना शौकत अली, मोहम्मद जावेद रजी, डॉ. कमला प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, रामसूरत वर्मा, मोहम्मद रजा खान, रितेश कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, डॉ. जीएन सिंह शाक्य, प्रेम कुमार यादव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विवेक सिंह, अजय कुमार, नन्हे लाल सरोज, चंद्रशेखर यादव, हीरालाल, जितेंद्र नाथ यादव, डॉ. साहब लाल यादव, नागेंद्र कुमार, रामपाल, प्रकाश चंद यादव, संजीव कुमार सिंह, विकास कुमार यादव, योगेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विद्यानिवास मिश्र, वीरेश कुमार, सर्वेश कुमार, अरुण कुमार यादव, शिवशंकर पाल, अनिल कुमार यादव, जितेंद्र कुमार वर्मा, बृजेश कुमार मौर्य, अर्जुन यादव, प्रदीप कुमार, कुंदन जायसवाल, शैलेंद्र कुमार, नरेंद्र सरोज आदि शिक्षक शामिल रहे।

