ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौ"त, घण्टों बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त

 

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर उत्तर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला की कमर के पास से शरीर दो हिस्सों में कट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई लेकिन देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी।

जानकारी के अनुसार वाराणसी-अयोध्या रेल प्रखंड पर खेतासराय-दीदारगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर तरफ पोल संख्या 852/31 के पास रविवार दोपहर करीब 12:18 बजे गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली ट्रेन संख्या 11059 गोदान एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी दौरान करीब 50 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही आस—पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हर कोई महिला की पहचान जानने की कोशिश करता रहा, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं सका। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास का माहौल बेहद गमगीन हो गया।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मृतका की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। महिला के शरीर पर सफेद-काली फूलदार साड़ी, हल्के हरे रंग का ब्लाउज और पेटीकोट था। उसके पैर में लाल रंग का जूता और पायल थी जबकि कान में पीली धातु के आभूषण पहने हुए थी। इन्हीं पहचान चिह्नों के आधार पर पुलिस आस—पास के गांवों और क्षेत्र में महिला की पहचान कराने में जुटी रही।
सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि जिस महिला ने कभी किसी परिवार की बेटी, बहन, पत्नी या मां के रूप में अपनों का घर संवारा होगा, उसकी अंतिम विदाई के समय उसके पास पहचान बताने वाला भी कोई नहीं था। रेलवे ट्रैक पर पड़ा उसका शव देर तक अपनों के इंतजार में रहा। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी तथा अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस और आरपीएफ की टीम मृतका की पहचान कराने के साथ घटना के कारणों की भी जांच में जुटी रही।

Related

डाक्टर 7909389399986653776

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item