विश्वास के प्रतीक हैं महादेव शिव और श्रद्धा का स्वरूप हैं माता पार्वती : डॉ. अनिल पाण्डेय

 रामदासपुर नेवादा में संगीतमय श्रीराम कथा के छठवें दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने भावविभोर हुए श्रद्धालु, आकर्षक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम क्षेत्र के रामदासपुर नेवादा में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठवें दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। वाराणसी से पधारे कथा व्यास डॉ. अनिल पाण्डेय मानस वत्सल महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की आध्यात्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि महादेव शिव विश्वास के प्रतीक हैं तो माता पार्वती श्रद्धा का स्वरूप हैं। विश्वास और श्रद्धा का सम्मिलन ही शिव-पार्वती विवाह का वास्तविक संदेश है।


कथा व्यास ने कहा कि जो अपमान में भी सम्मान की भावना देखता है, वह देव नहीं बल्कि महादेव कहलाता है। भगवान शंकर के विवाह प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विवाह के लिए ससुराल जाते समय भी अपने परिवार और मूल घर को नहीं भूलना चाहिए। भगवान शिव का कैलाश से विवाह के लिए प्रस्थान करना हमें पारिवारिक जिम्मेदारियों और रिश्तों के प्रति सजग रहने की सीख देता है।


उन्होंने कहा कि जो स्वयं को अमर बनाने के लिए अमृत का पान करता है, वह देव कहलाता है, लेकिन जो संपूर्ण संसार के कल्याण के लिए हलाहल विष का पान करता है, वही महादेव कहलाता है। भगवान शिव का विषपान त्याग, परोपकार और लोककल्याण की सर्वोच्च भावना का प्रतीक है। उनकी कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक भावों से सराबोर हो गए।


इस दौरान शिव-पार्वती विवाह की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रोतागण भावविभोर हो उठे। पूरा कथा पंडाल हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।


इस अवसर पर शिवांशु श्रीवास्तव, मोहित जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, चंद्रचारू जायसवाल, अमन श्रीवास्तव, कृपाशंकर श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, शंभूनाथ गुप्ता, प्रवेंद्र उपाध्याय, अश्वनी जायसवाल, शशांक त्रिपाठी, दीपक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के समापन पर आरती-पूजन किया गया तथा भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

Related

JAUNPUR 820270248715318415

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item