जौनपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 2027-28 सत्र के ट्रायल में मिलेगा मौका

 अंडर-14 से सीनियर वर्ग तक महिला-पुरुष खिलाड़ी कर सकते हैं आवेदन, UPCA ने 16 नवंबर से शुरू की पंजीकरण प्रक्रिया

जौनपुर। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के सत्र 2027-28 के लिए विभिन्न आयु वर्गों में क्रिकेट ट्रायल हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें जिले के महिला एवं पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।


क्रिकेट सोसायटी ऑफ जौनपुर के सचिव सिद्धार्थ सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार सत्र 2027-28 के लिए 16 नवंबर से ऑनलाइन पंजीकरण फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर आयु वर्ग के पुरुष खिलाड़ियों के साथ अंडर-15 बालिका वर्ग की खिलाड़ी भी पंजीकरण करा सकती हैं।


उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद सभी खिलाड़ियों को प्राप्त रसीद और निर्धारित पंजीकरण शुल्क के साथ टीडी कॉलेज ग्राउंड के सामने वाजिदपुर स्थित क्रिकेट सोसायटी कार्यालय से संपर्क करना होगा। वहां पंजीकरण फार्म से संबंधित अनिवार्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।


सचिव ने जिले के सभी इच्छुक महिला एवं पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराकर आगामी सत्र के ट्रायल में प्रतिभाग करने की तैयारी करें।

Related

डाक्टर 4655456633276043640

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item