मोदी को मुस्लिम विरोधी कहने वाले खुद झूठे है : शकील अहमद

 आगरा। नरेंद्र मोदी की रैली में शहर बदल रहे हैं, मंच बदल रहे हैं, मगर, दो चेहरे आपको यूपी में हो रही हर रैली में नजर आएंगे। गुजरात में मोदी के शासन पर फिदा ये मुस्लिम दंपती अब तिरंगा थामे मोदी की हर रैली का हिस्सा बन चुके हैं।
ये हैं देवरिया निवासी शकील अहमद और उनकी पत्‍‌नी सालिहा परवीन। मंगलवार को कोठी मीना बाजार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अन्य नेताओं के साथ दौरा कर रहे थे। वह कार्यकर्ताओं को निर्देश दे रहे थे। मंच के इर्दगिर्द गुजरात पुलिस के अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा इंतजामों की सुरक्षा कर रहे थे। सभी अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त नजर आ रहे थे, लेकिन ये पति-पत्‍‌नी बिल्कुल सुकून भरे भाव से हाथ में तिरंगा लिए इधर-उधर टहल रहे थे। उन्हें यहां कोई काम नहीं, सिर्फ 21 नवंबर का इंतजार था। बातचीत पर उन्होंने बताया कि वह भाजपा और नरेंद्र मोदी के समर्थक हैं। वह कहते हैं कि गुजरात में देखा है कि शासन क्या होता है। जो लोग मोदी को मुस्लिम विरोधी कहते हैं, वह झूठे हैं। दंपती ने दो टूक कहा कि गुजरात में हर कौम खुश है। वहीं, उप्र में 200 दंगे हो चुके हैं। सपा और कांग्रेस सिर्फ बातों में ही मुस्लिमों की हितैषी हैं।
उन्होंने बताया कि यूपी में अब तक मोदी की जितनी भी रैली हुई हैं, वह सभी में पहुंचे हैं। अब आगरा रैली के लिए यहां आए हैं। मोदी से व्यक्तिगत मुलाकात भले ही नहीं हुई, लेकिन मंच से भाषण देते-देते ही वह हमारे करीब आ चुके हैं।

Related

खबरें 5986930574677786483

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item