ब्राह्मण संस्थान ने जयंती पर दी तुलसीदास को श्रद्धांजलि


मिर्जापुर। गोस्वामी तुलसीदास हिन्दी साहित्य के महान विभूति एवं प्रकाण्ड विद्वान थे। उनका सम्पूर्ण जीवन त्याग भक्ति व बलिदान को समर्पित रहा। उन्होने रामचरित मानस ग्रन्थ की रचना करके मानव जाति पर महान उपकार एवं हिन्दी साहित्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्राह्मण समाज गोस्वामी तुलसीदास के बताये पदचिन्हों पर चलकर एक महान समाज की परिकल्पना को साकार करेगा। उक्त विचार अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय महुवरिया में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरूआत गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्र्यापण संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ने किया।
प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अरूण चन्द पाण्डेय ने कहा कि महान कवि गोस्वामी तुलसीदास का जन्म 1497 ई में उत्तर प्रदेश के राजापुर मंे हुआ था। वे बाल्यकाल से ही बिलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति की साधना मे लगाकर भक्ति के सागर को प्राप्त किया।
जयंती कार्यक्रम में तारकनाथ शर्मा, नीलकान्त पाण्डेय, राकेश उपाध्याय, आशीष कुमार पाण्डेय, दिलीप सिंह गहरवार, रविन्द्र कुमार, सुशील पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।




Related

news 6982308610179168861

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item