बड़ी चेचक ने पसरा पांव, एक ही परिवार के दस लोग चपेट में

जौनपुर।  मिजिल्स के फैले प्रकोप से लोगों में दहशत बढ़ गई है। नगर के नखास मोहल्ले में मिजिल्स से एक ही परिवार के दस लोग चपेट में है। इससे आस-पास के लोगों में दहशत बढ़ गई है। हैरानी की बात यह है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा अनजान है।
इलाके के रामजी जायसवाल का पूरा परिवार मिजिल्स से पीड़ित है। सबसे पहले उनकी पुत्री तेजस्वी को मिजिल्स हुआ। देखते ही देखते परिवार के सभी सदस्य इसकी चपेट में आ गए। इससे स्थानीय लोग भी खौफ में हैं। बताया जा रहा है कि आस-पास घरों में अन्य लोगों को भी मिजिल्स हुआ है, जो निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। मोहल्ले में गंदगी व फैली अव्यवस्था से आम लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए दावे भले ही किए जा रहे हों, लेकिन वास्तविकता इससे काफी दूर है। गंदगी की वजह से यहां अन्य संक्रामक बीमारियों के भी फैलने की आशंका बनी हुई है। रामजी का कहना है बीते दो माह से स्वास्थ्य विभाग की ओर किसी प्रकार का छिड़काव नहीं किया गया, जिससे संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं।

Related

news 979753982171744263

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item