21 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 दिसंबर को होगा विशाल धरना: अमित सिंह

जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली एवं प्रेरणा ऐप के विरोध सहित 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
      धरने को सफल बनाने के लिए जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में जनपदीय प्रतिनिधिमंडल की एक टीम ने धर्मापुर, मुफ्तीगंज, केराकत एवं डोभी ब्लाक में व्यापक जनसंपर्क किया।
     जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने ब्लाक इकाई के संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी का जायजा लिया और सुझाव दिया कि प्रत्येक ब्लाक में न्याय पंचायत स्तर पर टीम बनाकर शिक्षकों को अधिक से अधिक संख्या में धरने में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें। 
जनसंपर्क के दौरान वहां उपस्थित सभी शिक्षकों से निवेदन किया कि 18 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में उपस्थित होकर अपनी आवाज को बुलंद करिए।
   जनसंपर्क के दौरान सम्बंधित चारों ब्लाक के अध्यक्ष/मंत्री सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि 18 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित विशाल धरनना प्रदर्शन में शिक्षकों की ऐतिहासिक उपस्थिति होगी।
     जनसंपर्क के दौरान धर्मापुर अध्यक्ष मुन्ना लाल यादव,मंत्री स्वतंत्र सरोज, मुफ्तीगंज अध्यक्ष सतीश पाठक,मंत्री रामकृपाल यादव,इन्दु प्रकाश ,संजय यादव, नीरज ,देवेश मिश्रा, शौरभ ,जियालाल,अरविंद यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश  खटवानी,मोहम्मद शाहिद, शैलेन्द्र दुबे ,महेंद्र गुप्ता,अशीष सिंह,शशांक दुबे,अनिल सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अतुल सिंह, संतोष यादव,अरुणेन्द्र सिंह,कविता,सविता,रीना, केराकत अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री सुशील सिंह इंद्रसेन सिंह वीरेंद्र यादव विजय सिंह प्रदीप सिंह प्रवीण सिंह, डोभी अध्यक्ष आलोक सिंह शिक्षक नेता धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सरोज सिंह, अशोक सिंह धीरू सिंह संदीप भारती आदि ब्लाक शिक्षक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

featured 1220926614233825821

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item