'मिशन शक्ति' विशेष अभियान शुरू

जौनपुर : शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित 'मिशन शक्ति' विशेष अभियान 26 फरवरी से 8 मार्च तक चलाए जाना है जिस के क्रम जनपद के नगर पंचायत कार्यालयो में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यालय खेतासराय में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने उपस्थित महिलाओं को शारीरिक लिंगभेद, मलिन बस्तियों में किशोरियों के साथ अपमानजनक भाषा की पहचान करना, उससे उपजी हिंसा, लैगिक हिंसा एवं उसके दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी । 

इसी क्रम में थानाध्यक्ष राजेश यादव ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने, अच्छा बुरा स्पर्श समझना, कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार पर पुलिस एवं कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लेखा लिपिक कविता श्रीवास्तव महिला आरक्षी राखी समेत, उर्मिला, गायत्री, सुमन, रीना, उषा, कलावती आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Related

news 5417570078547579768

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item