यदि हमे कोई व्यक्ति आते जाते रास्ते मे छेड़ता हैं तो हम क्या करे ?

 जौनपुर। ’हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम में छात्राओं ने आए दिन सामना की जाने वाली चुनौतियों को प्रश्न के रूप में पेश किया। इस पर जिला प्रशासन ने उन्हें रास्ते बताए जिससे चुनौतियों से सिर्फ निबटा ही नहीं जा सके बल्कि दूसरी पीड़िताओं की मदद भी की जा सके। राज इंटर कॉलेज में बुधवार को यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्य स्थल पर लैंगिक हिंसा, दहेज हिंसा आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायता के लिए प्रशासन और छात्राओं के बीच संवाद हुआ। 11वीं की छात्रा आरुषी श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलेज आते समय लड़के साथ आते हैं। इनसे कैसे पीछा छुड़ाएं। इस पर निरीक्षक दुर्गावती ने बताया कि इसके लिए आपको पुलिस में शिकायत करनी पड़ेगी और लड़कों से ज्यादा दिक्कत हो रही हो तो 1090 पर शिकायत करनी होगी। वैसे तो जहां पर लड़कियों की संख्या ज्यादा होती है वह क्षेत्र किसी न किसी महिला पुलिस के निरीक्षण में रहता है लेकिन आपके शिकायत करने पर हम लगातार उस क्षेत्र और लड़के पर निगाह रखेंगे। इसके साथ ही एसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि इसीलिए हर थाने में मिशन शक्ति के तहत एक महिला कांस्टेबल नियुक्त रहती हैं जिससे लड़कियों को कोई दिक्कत न होने पाए। 12वीं की छात्रा राबिया ने कहा कि हम अपनी सुरक्षा कैसे करें जिस पर उप जिलाधिकारी मंगलेश दूबे ने कहा कि इसके लिए जूडो-कराटे तथा अन्य आत्मरक्षा के उपाय सीखने होंगे। इस क्रम में उप जिलाधिकारी अमिताभ यादव ने कहा कि सिर्फ जूडो-कराटे ही नहीं सभी को जागरूक भी रहना होगा। लड़कियों की सुरक्षा के लिए बने नियम कानून की भी जानकारी रखनी होगी, तभी खुद की सुरक्षा कर पाएंगी और दूसरों की भी। 12वीं की पिंकी रावत ने कहा कि जो लोग शराब पीते हैं, अपना नुकसान करते हैं और परिवार को भी दिक्कत में डालते हैं। ऐसे में शराब पीने पर रोक क्यों नहीं लगा दी जाती? जिस पर उप जिलाधिकारी अमिताभ यादव ने कहा कि यह एक बुराई है और इसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आठवीं की छात्रा शीतल ने पूछा कि उनकी लम्बाई बहुत कम है। एनसीसी में एडमिशन के लिए क्या करें? 11वीं की प्रिया ने पूछा कि बाल विवाह कैसे रोकें? पिंकी रावत ने पूछा कि जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वह आगे कैसे पढ़ाई कर सकें? 10वीं की अनुष्का रावत ने पूछा कि समानता की बात कही जाती है लेकिन ओबीसी, जनरल तथा अन्य वर्गों में बांटकर लोगों को सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे में समानता कहां रह गई। 11वीं की छात्रा आशा ने सिविल सेवा में जाने के लिए क्या करना चाहिए के बारे में पूछा। इन छात्राओं के अलावा कई अन्य ने प्रश्न किए गए जिनका जवाब एसपी सिटी डॉ संजय कुमार, उप जिलाधिकारी अमिताभ यादव और मंगलेश दूबे, काउंसलर सीमा सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, निरीक्षक दुर्गावती, महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, राज इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सत्यराम प्रजापति, प्रवक्ता प्रकाश नारायण सिंह, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह और बबिता आदि ने दिया। इस अवसर पर सुनील, विजय, राजेश सहित अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Related

news 959064442394858444

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item