पूर्व जिला पंचायत सदस्य का निधन , शोक की लहर

 जौनपुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व  ब्लॉक प्रमुख पति  अनिल कुमार सिंह निवासी गजना  धर्मापुर की  असामयिक मृत्यु होने से जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने व उन्हें श्रद्धांजलि देने वालो का ताता लगा हुआ है। 

इसी क्रम में बुधवार को बीएसपी के जिला सचिव डॉ जेपी सिंह  के साथ पार्टी के लोग दरवाजे पर पहुंचकर स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह  को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए ।उनके बड़े पुत्र  दीपक सिंह सहित समस्त परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में ईश्वर से धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना किये। इस मौके पर  संजय सिंह, मुन्ना सिंह, इरशाद भाई , विनोद प्रजापति तथा शशि भूषण सिंह आदि लोग श्रद्धांजलि देने उनके दरवाजे पर पहुंचे थे। डॉ जेपी सिंह ने कहा कि धर्मापुर क्षेत्र के लिए स्वर्गीय अनिल सिंह  का ब्यापक सामाजिक व आर्थिक सहयोग सराहनीय और अविस्मरणीय है।

Related

news 1491793870817402029

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item