बाबूजी, इहां के प्रशासन पर हम लोगन के भरोसा नाहीं हव

 

बाबूजी, इहां के प्रशासन पर हम लोगन के भरोसा नाहीं हव। कार्रवाई के जगह पुलिस क लोग सुलह खातिन दबाव देत हऊवन। इनसे हमरे लइका के न्याय नाहीं मिली बाबूजी। चाहे न्यायिक जांच करा द या फिर सीबीसीआईडी। हमार बचवा बड़ा सज्जन रहलन। दिन भर सबकर मदद खातिर खाना-पानी भी भूल जाए। अब आप ही लोगन से उम्मीद हव बाबूजी, बेटवा के हमरे न्याय दिलवा द... ये अल्फाज थे जौनपुर पुलिस की हिरासत में मृत किशन उर्फ पुजारी के पिता तिलकधारी यादव के। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगे हाथ जोड़कर वह विनती कर रहेे थे तो किशन की मां सुरसती देवी की आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। अखिलेश यादव ने किशन के माता-पिता को ढांढस बंधाया। आश्वस्त किया कि इस मामले की पुरजोर पैरवी करेंगे। जरूरत पड़ी तो लोकसभा में भी इसे उठाया जाएगा। अखिलेश ने पीड़ित परिवार को पार्टी की ओर से पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भी सौंपा। अपराह्न 3.20 बजे चकमिर्जापुर पहुंचे अखिलेश यादव करीब आधे घंटे तक पीड़ित परिवार के बीच रहे। उनसे घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। भाई अजय यादव ने बताया कि किशन पर इससे पहले कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं था। वह बेहद सामाजिक व्यक्ति था। इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item