जिलाधिकारी की नेक पहल पर चार वर्ष बाद संगीता यादव गई ससुराल

जौनपुर। समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की नेक पहल के चलते चार वर्ष बाद संगीता यादव ससुराल की देहरी के अंदर प्रवेश पाने में सफल हुई। इस दिन के लिए वह चार साल तक संघर्ष करती रही।  

जफराबाद थाना क्षेत्र के राजेपुर कजगांव निवासी ओमप्रकाश यादव का विवाह 10 जून 2017 को केराकत के मखदूमपुर निवासी संगीता यादव के साथ हुई थी। विवाह के चार माह बाद ही पति ने उसे छोड़ दिया। शनिवार को संगीता न्याय पाने के लिए जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र लेकर प्रस्तुत हुई। जिलाधिकारी ने उसे उसका हक तथा न्याय दिलाने के लिए तत्काल पुलिस भेजकर ससुराल के लोगों को जफराबाद थाने पर बुलाया। उन्होंने उसके ससुर को समझा-बुझाकर रिश्तों में आई कड़वाहट को समाप्त कर लिखा-पढ़ी के बाद ससुराल भिजवाया। न्याय मिलने के बाद संगीता ने जिला प्रशासन के प्रति भावुक होकर धन्यवाद दिया।

Related

news 7552969277084440388

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item