जब संकट आता है तो उसका निवारण करने के लिए भगवान का अवतार होता है

 जौनपुर। समस्त संसार प्रभु राम का यशोगान करता है, परन्तु भगवान राम स्वयं जिसका यशोगान करते हैं, वे हैं महावीर हनुमान। उक्त विचार मानस वेत्ता पं0 प्रकाश चन्द पाण्डेय ’विद्यार्थी’ ने महाकवि पं0 रूपनारायण त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर जगतनारायण इण्टर कालेज जगतगंज के परिसर में उ0प्र0 भाषा संस्थान लखनऊ एवं रूप नारायण सेवा संस्थान जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित मानस कुम्भ कार्यक्रम में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संसार पर जब संकट आता है तो उसका निवारण करने के लिए भगवान का अवतार होता है, किन्तु जब स्वयं भगवान ही संकट से घिर जाते हैं तो उनके दुःखों का निवारण करने के लिए हनुमान का अवतार होता है। मानसवेत्ता ने बताया कि बाग-बगीचा उजाड़ना, वध करना, नगर जला देना तथा भ्रूण हत्या करना जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है, परन्तु इतना सब कुछ कर देने के बाद भी महावीर हनुमान समाज में पूजनीय हैं क्योंकि इन सबके पीछे उनका उद्देश्य धर्म की स्थापना करना था। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठजनों की बातों को मानना युवा पीढ़ी का कर्तव्य है। सुन्दरकाण्ड की प्रथम चैपाई में बाबा तुलसीदास ने-जामवन्त के बचन सुहाए। सुनि हनुमन्त हृदय अति भाए।। के माध्यम से स्पष्ट किया कि वृद्ध जामवन्त की वाणी युवा हनुमान को अत्यन्त प्रिय लगी। बालकाण्ड में भी भगवान राम अपने माता-पिता को प्रतिदिन प्रणाम करते और उनकी बातें मानते थे। परन्तु मनुष्य के अलावा यदि पशुओं में इतना शिष्टाचार जिस काण्ड में दिखायी दे उसे निश्चित रूप से सुन्दरकाण्ड का नाम दिया जाना चाहिए। श्री विद्यार्थी ने वीर हनुमान के लंका में प्रवेश करते समय मार्ग में आने वाली बाधाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इसके पूर्व वरिष्ठ पत्रकार पं0 चन्द्रेश मिश्र ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उक्त अवसर पर डा0 पी0पी0 दूबे, रामजी त्रिपाठी, आशीष पाठक, पं0 छविनाथ मिश्र, सन्तोष मिश्र, प्रशान्त त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, जनार्दन सिंह, अमरेज तिवारी, प्रधानाचार्य नागेश पाठक, सक्षम त्रिपाठी, अमरनाथ त्रिपाठी, लालचन्द्र अग्रहरि व क्षेत्र के संभ्रान्त जन उपस्थित रहे। आगन्तुकों का अभिवादन पं0 रामकृष्ण त्रिपाठी एवं आभार ज्ञापन पं0 लोकेश त्रिपाठी ने किया।

Related

JAUNPUR 7690073537004839504

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item