सूर्य की पहली किरण के साथ गरमा गई जिले की राजनीति


जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची रविवार की अलसुबह जारी कर दी गई। इसके लिए शनिवार की देररात तक डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की तरफ से बकायदा इसका मिलान किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद सूची जारी की गई।  
जारी सूची में ब्लाक प्रमुख के 21, जिला पंचायत सदस्य के 83, प्रधान के 1740 व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 2027, ग्राम पंचायत सदस्यों के 21 हजार 729 पदों का आरक्षण शामिल है। सूची को शनिवार को दोपहर से देररात तक विकास भवन व कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी का माहौल रहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव के लिए सीट आवंटन की अनंतिम प्रक्रिया पूरी कर ली गई। लंबे जद्दोजहद के बाद जिला प्रशासन ने संशोधित अनंतिम सूची जारी की गई। सूची के प्रकाशन के बाद जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 2015 के आरक्षण के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग से निर्धारित गाइड लाइन के मुताबिक आरक्षण तय करने का काम शुरू हुआ था। जिसके मुताबिक आरक्षण निर्धारण का कार्य पूर्ण कर 20 से 23 मार्च तक अनंतिम सूची का प्रकाशन किए जाने का आदेश दिया गया था। जिसका पालन करने में जिला पंचायत राज विभाग जुटा रहा। वहीं 23 मार्च तक आपत्ति ली जाएगी। 24 से 25 मार्च तक जिला पंचायत राज कार्यालय में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 26 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
 जिले में कुल 1740 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना हैं। इसमें ग्राम प्रधान की 1740, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2027 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 21544 पद हैं। आरक्षण के मानक के तहत ग्राम प्रधान के 1142 पदों को आरक्षित किया गया है। इसमें 138 पद अनुसूचित जाति महिला, 245 पद अनुसुचित जाति, 165 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 311 अन्य पिछड़ा वर्ग और 283 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 
 इसी तरह क्षेत्र पंचायत के 1335 सीटें आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए 162, अनुसूचित जाति के लिए 304, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 187, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 348 और महिलाओं के लिए 345 पद आरक्षित हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 13217 पदों को विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें 7825 पद सिर्फ विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए हैं। कई जिलों में सुबह ही सूची जारी होने के चलते जिले में भी आरक्षण सूची को लेकर दिन अटकलें लगती रहीं। हर कोई बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा था। देर रात डीएम ने सूची पर दस्तखत किए।
 जिला पंचायत सदस्य की सीटों का आरक्षणः 
अनुसूचित जाति महिलाः वार्ड संख्या 83, 81, 58, 13, 12, 77, 78 अनुसूचित जातिः 42, 28, 21, 40, 52, 29, 55, 41, 34, 06, 66, 74 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 59, 17, 30, 61, 62, 09, 02 अन्य पिछड़ा वर्ग: 56, 60, 07, 23, 36, 11, 25, 01, 33, 68, 03, 76, 15, 72 महिलाः 32, 26, 31, 22, 38, 53, 45, 20, 82, 79, 49, 43, 50 अनारक्षित: शेष सभी।

Related

news 2213852029618125728

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item