फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

 
जौनपुर। सरपतहां  थाना क्षेत्र के जूड़ापुर गांव में शनिवार की देर शाम विवाहिता का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला। स्वजनों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतका की मां की तहरीर पर ससुराल पक्ष के लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 जूड़ापुर गांव निवासी अभिनव सिंह की शादी लगभग सात साल पहले क्षेत्र के ही ऊंचगांव निवासी रश्मि सिंह(27) से हुई थी, जिससे छह साल की एक पुत्री भी है। बताया गया कि शनिवार को ही रश्मि अपने मायके से ससुराल आई थी। देर शाम जब वह अपने कमरे से नहीं निकली तो स्वजनों को संदेह हुआ। उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो अंदर रश्मि का शव साड़ी के फंदे लटका था। शव देखते ही घर में चीख पुकार मच गई। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह पता नहीं चल सका।

Related

news 2898608518963571155

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item