मिशन शक्ति के अंतर्गत तीन महिलाओ की हुई गोद भराई


जौनपुर। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा स्तर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेंस, एंटी रोमियो स्क्वायड आदि से संबंधित सम्मेलन का आयोजन किया गया।

                      सम्मेलन में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिला स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बीसी सखी आदि महिलाएं शामिल हुई, जिसमें सिद्दीकपुर करंजकला में रामकृष्ण महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण पर विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरुक होना अत्यन्त अवश्यक है। आज की महिलाएं देश के विकास में कन्धे से कन्धा मिलाकर सहयोग कर रही है।  मंत्री  द्वारा सरकार की 04 साल की उपब्धियों का एक-एक कर वर्णन किया गया एवं सरकार की पारर्दशी कार्य में महिलाओं से सहयोग मांगा गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी करंजाकल द्वारा तीन महिलाओ की गोद भराई  राज्यमंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जौनपुर अनिल यादव द्वारा किया गया।  
                 जफराबाद में मुख्य अतिथि विधायक जफराबाद डा0 हरेंद्र प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन/एफपीओ, आंगनवाड़ी, वीसी सखी की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दुनिया के विकासशील देशों के कई भागों में वह सफल उत्पादन और पशुओं की देखभाल के साथ-साथ अपने परिवार के लिए भोजन, जल एवं ईंधन की व्यवस्था भी करती हैं, इसके अलावा ग्रामीण महिलाएं बच्चों, बुजुर्गो, बीमार व्यक्तियों की देखभाल भी करती हैं, महिलाओं को अधिकारों और अवसरों से वंचित करने का अर्थ है बच्चों और समाज के लिए बेहतर भविष्य से इनकार करने जैसा है।
                 खंड विकास कार्यालय मड़ियाहूं में विधायक मड़ियाहॅू लीना तिवारी द्वारा महिलाआंे को उनके हक के प्रति जागरुक किया गया। केराकत में आयोजित कार्यक्रम में विधायक केराकत दिनेश चौधरी, शाहगंज विधानसभा में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती शशि मौर्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा महिला सम्मान स्वालंबन अर्थात मिशन शक्ति कार्यक्रम व महिलाओं से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, उसके पश्चात गोद भराई अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर व महिला शक्ति केंद्र की टीम उपस्थित रही।
                 सिकरारा विकास खण्ड में सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर ब्लाक मुख्यालय में महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में लोगो ने महिलाओं की सुरक्षा व जल बचाने का संकल्प लिया। विभिन्न विभाग में कार्यरत अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
                कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व सीडीओ अनुपम शुक्ल व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख भाजपा नेता सुधाकर उपाध्याय के समक्ष परिषदीय विद्यालय की छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण से सम्बंधित कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। परिषदीय स्कूलों, स्वयं सहायता समूहों व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाए गए स्टाल का अतिथियों ने निरीक्षण कर उनका उत्सावर्धन किया।
                  आयोजक खण्ड विकास अधिकारी डा. छोटेलाल तिवारी व एडीओ अरुण पांडेय, राम अवध राम, मिथिलेश दूबे द्वारा विकास खंड के चार साल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष देशबंधु यादव, किरण मिश्रा, अजय मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, नरेन्द्र विश्वकर्मा, शिक्षक नेता राकेश सिंह ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
                  इस अवसर पर सुनील सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रदीप शंकर श्रीवास्तव, सर्वेश यादव, सुरेन्द्र यादव, राजकुमार पांडेय, अर्पिता चौरसिया, विवेकानंद यादव, चंद्रजीत यादव, अखिलेश सरोज, उमेश सोनकर, प्रमोद यादव, सूर्य प्रताप सिंह बंटी आदि प्रमुख रहे। स्वागत गीत संयुक्ता सिंह व संचालन एडीओ आइएसबी अरुण पांडेय ने किया।

Related

news 7938424205871212963

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item