दर्शन करने आई महिला के गले से चेन स्नैचिग कर रही महिला गिरफ्तार


जौनपुर।  बक्शा थाना क्षेत्र के औंका गांव स्थित संत परमहंस कुटी पर शुक्रवार को दर्शन करने आई महिला के गले से चेन स्नैचिग कर रही महिला पकड़ ली गई। बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर गांव की अमरावती मिश्रा कुटी में दर्शन-पूजन करने आई थीं। कतार में लगकर बारी की प्रतीक्षा कर रही थीं। इसी दौरान पीछे खड़ी महिला ने अमरावती के गले से सोने की चेन काट ली। थाना प्रभारी निरीक्षक वशिष्ठ यादव ने बताया कि मंदिर का गेट बंद कर दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला कांस्टेबलों ने तलाशी ली तो आरोपित महिला के पास से चेन बरामद हो गई। पूछताछ में उसने अपना नाम रोशनी पत्नी अमरनाथ गौतम निवासी जफराबाद रेलवे क्रासिग बताया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

Related

news 4749332926862447500

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item