भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शीतला चौकियां धाम में टेका मत्था


जौनपुर। नगर क्षेत्र स्थित मां शीतला चौकियां धाम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने मां शीतला चौकियां के चरणों में मत्था टेका। प्रदेश अध्यक्ष दिन में 1 बजे शीतला चौकियां धाम अपने काफिले के साथ पहुंचे। मां शीतला महारानी जी के दरबार में दर्शन पूजन मत्था टेकने के पश्चात अपने कार्यकर्ताओं से मिले। इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, विधायक रमेश मिश्रा, विकास पंडा, प्रदीप तिवारी, राधारमण त्रिपाठी, छोटेलाल श्रीमाली, अनिल श्रीमाली, राम चन्द्र श्रीमाली, विनय त्रिपाठी, इंदु पाठक, अचल गुप्ता, सुभाष सिंह, देवेन्द्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, विकास शर्मा, गौरव त्रिपाठी, अमरदेव श्रीमाली, शीतला चौकियां चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल, विजय गौड़ आदि उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 8453910961116018724

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item