जुमे की अजान होते ही मस्जिद में एक नमाजी की हुई मौत

जौनपुर। खेतासराय नगर के शाही जामा मस्जिद शुक्रवार को नमाज पढ़ने आए वृद्ध के प्राण जुमे की अजान होते ही उड़ गए। अचानक हुई घटना से लोग सकते में आ गए। परिजन मस्जिद पहुंचकर शव ले गए।

 नगर के भटियार सराय वार्ड निवासी अब्दुल शकूर (70) शुक्रवार को खेतासराय की शाही जामा मस्जिद में जुमे नमाज पढ़ने आए थे। जुमे की अजान के बाद वह सुन्नत पढ़ने की तैयारी कर रहे थे, तभी मस्जिद के अंदर ही वह अचानक गिर पड़े। नमाज पढ़ने पहुंचे अन्य लोग उनके पास पहुंचे। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, मगर तब तक उनकी सांस टूट गई थी। सूचना पाकर परिजन भी मस्जिद पहुंच गया। शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार किया। मौत का कारण हार्ट अटैक को माना जा रहा है।


Related

जौनपुर 7653067715874203773

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item