दिवाकर सिंह आठवीं बार महामंत्री तथा शकील अहमद लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

 जौनपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की पांचवर्षीय चुनाव सभा स्थानीय अकबर पैलेस हॉल में संपन्न हुई | मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार सिंह चुनाव अधिकारी मोहम्मद आसिम व अजय गुप्ता ने 2021_25 चुनाव प्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए निम्न नामो की निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा की | निर्विरोध निर्वाचित होने पर सबसे पहले अध्यक्ष  शकील अहमद व महामंत्री दिवाकर सिंह के नाम की घोषणा की उसके उपरांत उपाध्यक्ष पद पर नीरज गुप्ता,जागेश्वर केसरवानी, प्रेम नारायण जयसवाल, विनोद रावत, कोषाध्यक्ष पद पर  बंशीधर मौर्य,सहमंत्री पद पर  प्रशांत मौर्य, आनंद साहू, विकास गुप्ता व अनिल गुप्ता पी आर ओ श्याम सिंह ,ऑडिटर सुनील कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री  आशुतोष सिंह को निर्विरोध पदों पर घोषित किया गया | इसके अतिरिक्त संरक्षक मंडल में राजेंद्र प्रताप सिंह, विनय गुप्ता, संजय सिंह, राजदेव यादव, घनश्याम साहू, योगेश श्रीवास्तव,कार्यवाहक अध्यक्ष  अशोक कुमार गुप्ता, कार्यवाहक मंत्री  श्याम सिंह, चेयरमैन  सोमेश्वर केसरवानी, मीडिया प्रभारी व कार्यालय मंत्री संजीव कुमार सिंह, चेयरमैन होलसेल  ओम प्रकाश मौर्या, चेयरमैन रिटेलर सुजीत कुमार सिंह, चेयरमैन सर्जिकल महेश पांडेय चेयरमैन जेनेरिक  धर्मेंद्र स्वर्णकार तथा चेयरमैन एक्शन कमेटी  राकेश प्रताप सिंह(पप्पू) को पद पर अध्यक्ष तथा महामंत्री ने सर्वसम्मत से मनोनयन किया गया | अध्यक्ष शकील अहमद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से आपने मेरे ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया वह अविस्मरणीय है उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में संस्था को एक नई ऊंचाई व दिशा प्रदान करने का पूरा प्रयास करूंगा | महामंत्री श्री दिवाकर सिंह संस्था के समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को एवं मनोनीत किए गए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में संस्था एक मजबूत स्थिति में है, हमारे तमाम सदस्यों ने पूरी सक्रियता वर्षों से चुनाव प्रणाली में भाग लिया उन्होंने संस्था के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संस्था का चुनाव निर्विरोध होना हम सभी की एकजुटता को दर्शाता है| अंत में सफलतापूर्वक चुनाव संचालन समिति के सदस्य का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया

Related

news 8140646365807506691

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item