जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें : भोला


 जौनपुर। प्रखर राष्ट्रवादी,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन हिन्दु युवा वाहिनी के टी.डी. कालेज रोड स्थित जिला कार्यालय का उद्घाटन संगठन के वाराणसी मण्डल प्रभारी व वाराणसी विकास प्रधीकरण के सदस्य अम्बरीष सिंह 'भोला' ने नारियाल तोड़कर व फीता काट कर किया।

 इसके उपरान्त श्री सिंह ने भगवान श्री राम व गुरु गोरक्षनाथ के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सदैव से हिंदुत्व का पैरोकार रहा है और हमारा उद्देश्य हिन्दू विरोधी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकना है। हिन्दु युवा वाहिनी कोई राजनैतिक संगठन नहीं है, वाहिनी एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है, इसलिए हम समाज के हर वर्ग के हित और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह से करते रहेंगे। आप सभी साथी संगठन के मुखिया  योगी आदित्यनाथ  की सरकार द्वारा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें। उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष विशाल सिंह,सैराभ यादव,कुलदीप सिंह,मंत्री वीरेंद्र गुप्ता,आनंद तिवारी,अमृतेश शर्मा,धीरज गुप्ता सदस्य शुभम मोदनवाल,पवन साहू,सत्यम सिंह,रितेश उपाध्याय,अखण्ड प्रताप सिंह,महेंद्र सेठ,अवधेश श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला संयोजक प्रिंस सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया,आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष डा.अनिल दुबे व संचालन महामंत्री दीपक सिंह ने किया।

Related

news 5477730455981954556

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item