दो सीटों से 303 सीटों तक पहुंचने वाले इस भगवा दल की कहानी बड़ी रोचक है

 जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उत्साहपूर्वक पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि 41 वर्ष पहले रोपा गया पौधा आज विशाल वट वृक्ष बन चुका है। 

कैंप कार्यालय खरका कालोनी में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में पार्टी का झंडारोहण करके एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने पार्टी के लिए दशकों तक कड़ी मेहनत करने वालों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्हीं लोगों के कारण भाजपा को करोड़ों भारतीयों की सेवा का अवसर मिला। दो सीटों से 303 सीटों तक पहुंचने वाले इस भगवा दल की कहानी बड़ी रोचक है। जिलाध्यक्ष ने पार्टी का सफरनामा विस्तार से सुनाया। नाम से लेकर कमल निशान तक की पूरी कहानी बताई। कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के दिए गए नाम भारतीय जनता पार्टी को भारी समर्थन मिला। इस मौके पर सुशील मिश्र, पीयूष गुप्त, सुरेन्द्र सिघानियां, अमित श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, राम सिंह मौर्य, अभय राय, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, आमोद सिंह, भूपेंद्र पांडेय, सुधांशु सिंह आदि उपस्थित थे।

Related

news 1978491353570814336

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item