प्रवीण कुमार मिश्र सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

जौनपुर । ग्राम जंगीपुर कला जनपद जौनपुर के मूलनिवासी एवं उपमुख्यमंत्री उ०प्र० डॉ दिनेश शर्मा के पीआरओ प्रवीण कुमार मिश्रा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का राष्ट्रीय अध्यक्ष ‌ सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है।

पं0 दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान, भारत  अटल जी एवं स्व0 भण्डारी जी के सपनों को पूरा करने के लिए कलराज जी एवं स्व0 शिवकुमार अस्थाना के द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की विचारधारा को भारत की मूल विचारधारा के रूप में प्रतिपादित करने हेतु स्थापित किया गया था। इस प्रतिष्ठान के पदाधिकारियो में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,  राज्यपाल कलराज मिश्र , उप मुख्यमंत्री डा० दिनेश शर्मा, केन्द्रीय शिक्षा  मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक', जैसी विभूतियां रही है।  

दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान की‌ लखनऊ मुख्यालय पर प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई, स्व० अरूण मिश्र, अध्यक्ष प्रतिष्ठान के निधन से जिसमें विगत एक वर्ष से रिक्त अध्यक्ष पद हेतु प्रवीण कुमार मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए।  

बैठक में चुनाव अधिकारी संजय चौधरी नियुक्त किये गये। उन्होने उपस्थित सदस्यों से अध्यक्ष  अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु प्रस्ताव मांगे। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक मत से सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार मिश्र को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया।  


प्रवीण कुमार मिश्र ने अपने प्रथम अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि मैं पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिष्ठा के अनुरूप इस संस्था के मान सम्मान को पुनर्स्थापित करने हेतु संकल्पबद्ध हूँ। इस कार्य में हमें आप लोगो के सहयोग की आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item