बगावत करने वाले चार दर्जन से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी से निष्काशित

 
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत करके चुनाव लड़ रहे तथा उनके समर्थन प्रचार प्रसार कर रहे चार दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को आज बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिला प्रभारी काशीनाथ तिवारी व  जिला अध्यक्ष ने यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व श्रेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ बंद कमरे मंे हुई बैठक के बाद किया है। 

रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने आज नगर के एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को जीताने की अपील किया। उसके बाद दोनों नेताओ ने जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह व मछलीशहर  के जिलाध्यक्ष रामबिलास पाल के साथ बंद कमरे में बैठक हुई। बैठक के दोनो जिलाध्यक्षो ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ पार्टी से बगावत करते चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों व उनका समर्थन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाही करते हुए 52 कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। 

Related

news 5141399193427039156

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item