पहले आनन फानन में बेटे की शादी रचा डाला ,अब बहू की मुंह दिखाई में मांग रहे है वोट

जौनपुर। कोरोना संक्रमण के बीच सम्पन्न होने जा रहे इस पंचायत चुनाव में कई दिलचस्प नजारे देखने को मिल रहे है। किसी सीट पर ग्लैमर का तड़का लग रहा है तो कही किन्नर मैदान में उतरकर ताल ठोक रहा है। खुटहन ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य पद को घर में ही लाने की होड़ में एक नेताजी ने पहले आनन फानन में बेटे की शादी रचा डाला ,अब बहू की मुंह दिखाई में वोट मांग रहे है। इतना ही नही नई-नवेली दुल्हन भी ससुराल में कदम रखते ही राजनीत की दलदल में कुदकर चुनाव प्रचार कर रही है। 

 खुटहन ब्लॉक के उसरौली गांव के भैयाराम का पुरवा निवासी सुभाष यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। इस बार भी चुनाव मैदान में ताल ठोकने के लिए वह बेकरार थे। कई महीनों से इसकी तैयारी में जुटे थे। ऐन वक्त पर यह सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई। उनकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पहले तो पत्नी को त्याग पत्र दिलाकर चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया, मगर बाद में पुत्र सौरभ का आनन-फानन विवाह कर पुत्र वधू को प्रत्याशी बनाए जाने पर विचार शुरू किया गया। 
 उन्होंने सुयोग्य बहू की तलाश शुरू की तो उधर चुनाव लड़ने की मंशा की जानकारी होते ही बगल गांव कपसिया निवासी रामचंदर यादव अपनी पुत्री अंकिता यादव की शादी का रिश्ता लेकर उनके घर पहुंच गए। आनन-फानन होली पर रिश्ता तय हो गया। बीते 31 मार्च को मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह भी हो गया। मायके से विदा होकर ससुराल आते ही बहू ने चार अप्रैल को जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन दाखिल कर दिया। अब वह प्रचार में भी जुटी है। पूरा परिवार नई-नवेली दुल्हन के साथ प्रचार में लगकर मुंह दिखाई में वोट मांगता रहा है। 

Related

news 8405180080507655150

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item