अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज का होली मिलन सम्पन्न

 जौनपुर। नगर के रशीदाबाद विशेषरपुर में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) गुलाब चन्द प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति एवं प्रजापति संतराम बी.ए. के सपनों को पूरो करने के लिये अपने बच्चों को शिक्षित करें। विशिष्ट अतिथि अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय संयोजक मोहन लाल प्रजापति एवं विजय प्रजापति ने कहा कि डा. रत्नप्पा कुम्भार जी का संविधान बनाने में विशेष योगदान रहा है। हमें जय रत्नप्पा जी का सम्बोधन करके हर कार्य को प्रारम्भ करना चाहिए। सोमारू राम प्रजापति व अजय प्रजापति एडवोकेट ने शिक्षा व एकता पर विशेष बल दिया। भागीदारी पार्टी पी. के जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति ने अपने जीवनकाल में कहा था कि 21वीं शताब्दी सन् 21 से भारत में कुम्भार क्रांति आयेगी। आज हमारा समाज राजनीति और शिक्षा की तरफ आगे बढ़ रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब प्रजापति समाज के लोग ऊंचे पदों पर विराजमान होंगे और प्रजापति समाज को सम्मानित नजरों से देखा जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रजापति ने किया। संचालन अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष व चक्रदूत समाचार-पत्र के सम्पादक महेन्द्र प्रजापति ने आये लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यापक संजय प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, कैलाश प्रजापति, प्रेमचन्द प्रजापति, रतन प्रजापति, दूधनाथ प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, रमेश प्रजापति, गोरख प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, पवन, सार्थक आदि उपस्थित रहे

Related

JAUNPUR 5973957203157006219

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item