क्या मृत आत्माएं भी करेंगी प्रवासियों की निगरानी , जानिए किसे नगर पालिका ने दी यह जिम्मेदारी

जौनपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन प्रदेशो अपने गांव लौटने वाले कामगारों की निगरानी व उन्हें कोरन्टाइन कराने के लिए निगरानी समिति का गठन करने का आदेश दिया है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिसद जौनपुर ने भी एक समिति गठित किया है , नगर पालिका ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मृतक आत्माओ को भी दे दी है। वही एक सदस्य को दो वार्डो में निगरानी में लगाया है।
नगर पालिका ने 39 वार्डो के सभासद व उस वार्ड छह अन्य सदस्य को बाहर आने प्रवासियों को कोरन्टाइन कराने व उनके देखभाल करने का जिम्मा सौपा गया है। इस लिस्ट में सैदनपुर वार्ड सभासद बाला लखन्दर यादव का नाम भी दर्ज है। मामूल हो कि बीते एक फरवरी को रात आठ बजे सिटी रेलवे स्टेशन बाला लखंदर की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस सनसनी खेज वारदात से पुरे जिले में सनसनी फ़ैल गई थी। हत्या होने के बाद भी नगर पालिका ने उन्हें निगरानी समिति का सदस्य बना दिया है।
उधर मनमोहन सिंह को ओलन्दगंज और ताड़तला वार्ड में निगरानी समिति का सदस्य बनाया है।