भाजपा ने दी पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को चेतावनी

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी एव जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला पंचायत में अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा जो हुई है, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा के घोषित प्रत्याशियों को विजई बनाने के लिए तन-मन-धन से जुट जाएं और प्रदेश नेतृत्व के निर्णय को सभी कार्यकर्ता स्वीकार करें। 

उक्त नेताओं ने कहा कि जो भी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ चुनाव लड़ने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी चाहे वो जिला पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि ही क्यों ना हो, साथ ही उन लोगो ने बताया कि बूथ अध्यक्ष हो या सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी हो या मंडल पदाधिकारी हो या मंडल अध्यक्ष या जिला पदाधिकारी हो कोई भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा दूसरे प्रत्याशी के प्रचार में दिखेगा उसके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।

Related

news 3195912647048275921

एक टिप्पणी भेजें

  1. कुछ नही करेंगे आप सब वार्ड नं- 32 सुजानगंज का ही देखना लीजिए

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item