व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रणजीत मौर्य का निधन

खेतासराय। नगर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस के संचालक रणजीत मौर्य एडवोकेट का गुरुवार को निधन हो गया।  उनके निधन की खबर से पूरा कस्बा शोकाकुल हो उठा। 


नगर पंचायत खेतासराय कस्बा निवासी 72 वर्षीय स्वर्गीय श्री मौर्य संजय गांधी के जमाने में सोंधी शाहगंज ब्लाक के मंडल  अध्यक्ष भी रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय माता प्रसाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व हफीजुल्लाह नाना, हकीम जी, स्वर्गीय बाबू नंदन शास्त्री समेत जिले के दर्जनों कांग्रेसी नेताओं के बेहद करीबी रहे हैं।  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के परिवार  के प्रति रणजीत मौर्य का  गहरा लगाव था।  
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेता,  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन पारसनाथ  मौर्य के भी वह बेहद खास रहे हैं। इसीलिए  पूर्व मंत्री पारसनाथ मौर्य जब शाहगंज इलाके से गुजरते तो खेतासराय में रुक कर कुशल क्षेम  जरूर लेते थे।  इसीलिए स्वर्गीय रणजीत मौर्य
कस्बे के प्रतिष्ठित व्यक्ति माने जाते थे। अभी एक दिन पूर्व ही उनके छोटे भाई विक्रमाजीत मौर्य का देहांत हो गया था। 
इस गम से परिवार के लोग अभी उभरे ही नहीं थे कि दूसरी घटना घट गई। बीती रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई , परिवार के लोग  जौनपुर ले गए लेकिन किसी अस्पताल में दाखिला नहीं होने पर उन्हें जफराबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी ।  गुरुवार को पूर्वाह्न स्थिति बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। 
खेतासराय कस्बे के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े  रिटायर्ड कानूनगो स्वर्गीय राम अधार मौर्य के बड़े बेटे  रणजीत मौर्य  जौनपुर दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता भी रहे । विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय रहते हुए नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के विशेष आग्रह पर खेतासराय व्यापार मंडल अध्यक्ष का पदभार काफी लंबे समय तक संभाले हुए थे।  
पिछले महीने अस्वस्थता के कारण ही उन्होंने   अध्यक्ष का पद भार संजय विश्वकर्मा को सौंप दिया था। जिसके बाद जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु की अध्यक्षता में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें स्वर्गीय श्री मौर्य ने सभी को आशीर्वाद बचन भी दिया था।  खेतासराय कस्बे के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में उन्हें लोग बेहद ही आदर भाव से रखते थे।




एक ही परिवार में तीन मौत से परिजनों में टूटा पहाड़
खेतासराय।  नगर पंचायत खेतासराय के  दुर्गा नगर मोहल्ला निवासी इसी परिवार से जुड़े रिटायर्ड कांस्टेबल स्वर्गीय गजराज मौर्य के  चीफ इंजीनियर बेटे सुरेंद्र बहादुर मौर्य की दो दिन पूर्व  ही लखनऊ में निधन हो गया था।
सुरेंद्र कोरोना से पीड़ित थे, लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा था।

Related

JAUNPUR 8775237508804959041

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item