सन्त निरन्कारी मिशन के प्रधान ब्रह्मलीन


जौनपुर। संत निरंकारी मंडल के प्रधान तथा मिशन के समर्पित गुरसिख गोविंद सिंह का जालंधर (पंजाब) में अपने इस नश्वर शरीर का त्याग कर निरंकार प्रभु में विलीन हो गये। उनकी उम्र लगभग 86 वर्ष बतायी गयी। यह जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि श्री सिंह का जन्म 20 जुलाई 1935 को जिला झेलम (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनके तप-त्याग एवं असाधारण योगदानों को मिशन के इतिहास में हमेशा सदैव ही याद किया जाएगा। बाबा गुरबचन सिंह द्वारा बनाई गई 51 सदस्यों की वर्किंग कमेटी के श्री सिंह संस्थापक एवं चेयरमैन थे। वर्ष 1987 में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने उनको संत निरंकारी मंडल के जनरल सेक्रेटरी के रूप में मनोनीत किया था। आपके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

Related

news 2239578509115603984

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item