प्रमोद सिंह हत्याकांड के सात आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर।  महराजगंज पुलिस ने शुक्रवार को मजीठी गांव में भूमि विवाद में युवक की हत्या के मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य वांछित आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। 

 उक्त गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्रमोद सिंह उर्फ डब्बू की मौत हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दस आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह और उनके सहयोगियों ने शनिवार की दोपहर सूचना पर कोल्हुआ बाजार में घेराबंदी कर सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों माताफेर सिंह, मनोज, जोगिदर सिंह, विकास सिंह, सुभाष सिंह, विशाल सिंह व अशोक सिंह निवासी मजीठी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी व ईंट के टुकड़े बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित कहीं भागने की फिराक में थे। आवश्यक लिखा-पढ़ी कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य तीन की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

Related

news 8304019242907752723

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item