दिग्गजों ने भरे पर्चे, जिले की राजनीति गरमायी

जौनपुर। नामाकंन के अखिरी दिन 83 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कई दिग्गजों ने अपना पर्चा दाखिल किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व0 पारसनाथ यादव की बहू उर्वशी सिंह यादव, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी राजकुमारी यादव, शारदा ग्रुप के चेयर मैन व पत्रकार आई बी सिंह की पत्नी शीला सिंह, फिल्म अभिनेत्री व माण्डल दीक्षा सिंह,भाजपा समर्थित आभा वरूण सिंह,पूनम सिंह, विराज ठाकुर की पत्नी आकांक्षा सिंह  समेत भारी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। नामाकंन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिले राजनीति गर्म हो गयी। 


कलेक्टेªट परिसर में रविवार को सूबह से  पर्चा दाखिल  करने वालो का ताता लग गया। जफराबाद के विधायक डा0 हरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ आधा दर्जन से अधिक भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने पर्चा भरा वही केराकत के विधायक दिनेश चौधरी भी अपने विधानसभा में पड़ने वाले वार्डो के लिए बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों का नामाकंन करवाया। नामाकंन का मुख्य केन्द्र रही वार्ड नम्बर 26 की प्रत्याशी माडल व फिल्म अभिनेत्री दीक्षा सिंह। दीक्षा अपने माता, पिता, दादी और बहन के साथ पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंची तो ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी, कर्मचारी व नामाकंन करने आये प्रत्याशियों ने निगाहे उन पर टिक गयी। मीडिया कर्मियों के कैमरे भी फिल्म अभिनेत्री की तरफ घुम गया। 

उधर भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के साथ समूह में प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किये उन्होंने बताया कि भाजपा के ग्राम व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है की वो भाजपा के समर्थित सदस्यों का सहयोग करें और जिताने में महती भूमिका निभाये उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कमर कस ले, और विजय संकल्प को लेकर चुनाव में लगने की जरूरत है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, वह आम आदमी के घर तक पहुंच रखते हैं। इसलिए वह लोगों को पार्टी और सरकार की नीतियों की बेहतर जानकारी दे सकते हैं गांव-गांव जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। उक्त अवसर राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, पूर्व सांसद के पी सिंह, मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, पूर्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, ब्रह्मदेव मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, पंकज मिश्रा, धनन्जय सिंह भूपेंद्र सिंह, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश शुक्ला, शुरेश गुप्ता, अवधेश यादव, राम सिंह मौर्या, उमाशंकर सिंह, संदीप सरोज, श्रीकृष्ण पांडेय, भूपेन्द्र पाण्डेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, गौतम मिश्रा गोलू, अनिल गुप्ता, विपिन द्विवेदी, रोहन सिंह इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Related

news 9206591632990191725

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item