नाश्ता देने में देरी होने पर आक्रोशित लोगो ने हलवाई को खौलते तेल की कड़़ाही में धकेला

 जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में शादी समारोह में रविवार की सुबह बरातियों को नाश्ता देने में देरी होने पर आक्रोशित कन्या पक्ष के लोगों ने हलवाई हलवाई को पीटने के बाद खौलते तेल की कड़़ाही में धकेल दिया। बुरी तरह से झुलस गए हलवाई को सीएचसी बरसठी में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उक्त गांव के पप्पन तिवारी के पुत्री की शादी के लिए शनिवार को बरात आई थी। रात में बरातियों के भोजन करने के बाद खाना व मीठा बनाने के लिए लगाया गया हलवाई संदीप मोदनवाल घर चला गया। रविवार की सुबह बरसात होने के कारण बरातियों के लिए नाश्ता बनाने आने में देर होने लगी। कन्या पक्ष के लोग कार से जाकर उसे घर से लाए। संदीप मोदनवाल नाश्ता तैयार करने लगा। आरोप है कि देर होने पर भड़क गए कन्या पक्ष के आरोपितों ने आपा खो दिया और उसकी पिटाई करने लगे। पीटते हुए उसे खौल रहे तेल की कड़ाही में धकेल दिया। वह बुरी तरह से झुलस गया। उसके सहयोगियों ने उसे निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआइ सदानंद राय ने संदीप मोदनवाल को सीएचसी ले जाकर पर भर्ती कराया। पुलिस को पूछताछ में उसने आरोपितों के तौर पर सत्यम तिवारी, मुन्ना तिवारी व पिटू का नाम लिया।

Related

news 6104285455790927007

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item