डीजे वाहन की चपेट में आने से बालक की मौत

 जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के  रनापुर सिरौली गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में ननिहाल आए बालक की गुरुवार की शाम डीजे वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव निवासी सुभाष के घर लड़के की शादी थी। करीब छह बजे वरयात्रा से पूर्व परंपरानुसार स्वजन डीजे लगे वाहन के आगे नाचते हुए गांव में चौरा माता मंदिर दर्शन करने जाने की तैयारी कर रहे थे। वाहन के घुमाते समय गांव में ननिहाल आया छह बरस का ओम डीजे वाहन के पहिए के नीचे आकर कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत बालक लाइन बाजार थाना क्षेत्र का निवासी था। वह अपनी मां के साथ गांव में मुन्ना लाल के घर ननिहाल आया था। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Related

news 4845610431455028523

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item