पंचायत चुनाव में नही लगा ग्लैमर का तड़का, मिस इंडिया को मिली करारी हार

 


जौनपुर। पंचायत चुनाव में ग्लैमर का तड़का लगाने बालीवुड से जौनपुर पहुंचीं मॉडल और अभिनेत्री दीक्षा सिंह को भी मायूसी मिली है। उन्हें करारी हार मिली है। जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान में उतरीं दीक्षा सिंह पांचवें नंबर पर चली गई हैं। मिस फेमिना रनर रहीं दीक्षा बक्शा के वार्ड 26 से मैदान में उतरी थीं। यहां से भाजपा नेता स्वर्गीय राजमणि सिंह की भतीजी श्रीमति नगीना सिंह ने जीत दर्ज की है। दीक्षा को केवल 2000 मत मिले। जबकि श्रीमती नगीना सिंह को 7000 से ज्यादा वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर संजू यादव करीब 5000 वोट हैं। चुनावी मैदान में उतरने के बाद जौनपुर ही नहीं पूरे प्रदेश की नजरें दीक्षा पर लगी थीं। तमाम चैनलों और वेबसाइटों पर दीक्षा सिंह का इंटरव्यू छा गया था। उन्होंने पीएम मोदी को अपना आदर्श बताते हुए चुनावी मैदान में उतरने के कारणों का भी खुलासा किया था।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item