किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार , तमंचा बरामद



जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव में किशोर को गोली मारने के दो आरोपित किशोर तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिए गए।
 उक्त गांव निवासी 16 वर्षीय सत्यम यादव पुत्र अशोक यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बुधवार की देर शाम गांव के बगीचे में बैठा था। उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर अमन सिंह व पवन सिंह ने उसे लक्ष्य कर तमंचे से गोली दाग दी। गोली उसके पैर की उंगली में लगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अमन के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ। उधर दूसरे पक्ष की पिटाई से घायल सौरभ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related

news 6509269752059342847

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item