बेटी की विदाई करने से पूर्व दुनियां से विदा हो गए प्रमोद

 जौनपुर।  बेटी की शादी से चंद घंटे पूर्व कन्यादान का ख्वाब संजोए प्रमोद कुमार मिश्र खुद दुनिया से विदा हो गए। अंत्येष्टि के बाद शाम को दूल्हे को लेकर आए तीन लोगों ने शादी की रस्म पूरी कराकर विदाई कराकर चले गए। घटना सिगरामऊ थाना क्षेत्र के सिघावल गांव की है। उक्त गांव के प्रमोद कुमार मिश्रा ने अपनी पुत्री की शादी पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के करौंदीकला में तय की थी। शुक्रवार को बरात आनी थी। गुरुवार की शाम शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद प्रमोद कुमार मिश्र भोजन कर सो गए। शुक्रवार की सुबह आम दिनों की तरह नहीं उठे। घटना से घर ही नहीं पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। जानकारी वर पक्ष को देकर कन्या पक्ष के लोगों ने फिर भी शादी की रस्म पूरी करने का आग्रह किया। वर पक्ष के सहमत हो जाने पर दोपहर में प्रमोद मिश्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर शादी की रस्म पूरी की गई।


Related

news 8037967187172840156

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item