जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का मतगणना से पूर्व निधन

जौनपुर।  निगोह बरसठी के वार्ड संख्या 51 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी द्वारिका प्रसाद यादव का रविवार की सुबह निधन हो गया। वह मतगणना स्थल पर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक सीने में तेज दर्द के बाद उनकी मौत हो गई। घटना से लोग स्तब्ध हैं।  

 बरसठी के सरावां गांव निवासी द्वारिका प्रसाद ने जिला पंचायत सदस्य पद पर दावेदारी की थी। जोर-शोर से प्रचार के बाद पूरी दमदारी से चुनाव भी लड़ा था। उनका चुनाव निशान छड़ी था। जीत के प्रति आश्वस्त द्वारिका प्रसाद सुबह मतगणना स्थल पर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। परिजन कुछ समझ पाते तब तक उनकी सांस थम गई थी।

Related

news 4907728526620299409

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item