पूर्व राज्यमंत्री विनोद सिंह का हुआ निधन

 

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। लगभग तीन दशक तक ब्लाक प्रमुख रहे पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह का उपचार के दौरान बुधवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बताते हैं कि लगभग एक सप्ताह पूर्व उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिन्हें उपचार हेतु परिजनों ने प्रयागराज स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार की दोपहर उन्होंने अन्तिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनका पार्थिव शरीर सटवां स्थित आवास पर पहुंचते ही उनके अन्तिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। स्व. सिंह अपने चाचा स्व. विजय बहादुर सिंह की मृत्यु के पश्चात उनके राजनैतिक विरासत को सजोते हुए लगातार तीन दशकों तक मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक प्रमुख रहे। वर्ष 2002 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे मछलीशहर के लगातार चार बार विधायक ज्वाला प्रसाद यादव को कड़े मुकाबले में पराजित कर मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गये। फिर वह प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के समय सपा के साथ आये जहाँ उन्हें तत्कालीन मुलायम सिंह यादव की सरकार में उत्तर प्रदेश गन्ना सहकारी संघ का अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2007 में उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला। वर्ष 2012 में पुनः नवगठित मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। उसके बाद स्वास्थ्य कारणों से वह लगभग राजनैतिक सन्यास ले लिये। वह सार्वजनिक इण्टर कालेज के प्रबंधक रहते हुए क्षेत्र में उच्च शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। वर्ष 1994 में इस क्षेत्र के पहले उच्च शिक्षा संस्थान सार्वजनिक महाविद्यालय की स्थापना किया। उनके दो पुत्र सत्येंद्र सिंह फंटू व उदय सिंह रिंटी है। उनके निधन पर क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले के राजनैतिक, सामाजिक एवं शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।

Related

news 8258425582057430847

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item